इंडिगो के टेक्नीशियन्स ने एयरबस को बताया, रखरखाव की प्रक्रियाओं का पालन नहीं कर रही कंपनी
इंडिगो के टेक्नीशियन्स ने एयरक्राफ्ट निर्माता कंपनी एयरबस को एक शिकायती पत्र लिखा है और कहा कि विमान के रखरखाव के लिए कंपनी उचित मानक प्रक्रियाओं का पालन नहीं कर रही है जिससे यात्रियों की सुरक्षा का खतरा बढ़ रहा है। हालांकि, इंडिगो ने आरोपों को आधारहीन बताया और कहा कि दुर्भावना के इरादे से आरोप लगाए जा रहे हैं।