इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, टिश्यू पेपर पर लिखा था- मुंबई पहुंचे तो सब मरेंगे
चेन्नई से मंगलवार को मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। लैंडिंग से पहले विमान के टॉयलेट में टिश्यू पेपर मिला जिसमें लिखा था, "मेरे बैग में बम है...मुंबई में लैंड किया तो सब मरेंगे। मैं आतंकी हूं।" विमान के मुंबई लैंड करने पर हुई तलाशी में कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला।