इंडिगो के सीईओ रोनोजॉय दत्ता होंगे रिटायर, पीटर एल्बर्स लेंगे उनकी जगह
इंडिगो ने बुधवार को एयरलाइन के नए सीईओ के रूप में पीटर एल्बर्स की नियुक्ति की घोषणा की। दरअसल, इंडिगो के वर्तमान सीईओ 71-वर्षीय रोनोजॉय दत्ता 30 सितंबर, 2022 को रिटायर होने जा रहे हैं। 2014 से केएलएम रॉयल डच एयरलांइस के प्रेसिडेंट व सीईओ 52-वर्षीय एल्बर्स 1 अक्टूबर, 2022 या उससे पहले इंडिगो में नया पदभार ग्रहण करेंगे।