इंडिगो ने एलडीएफ संयोजक सहित 3 नेताओं पर लगाया यात्रा प्रतिबंध, उन्होंने कहा- पैदल चलूंगा
इंडिगो एयरलाइंस ने केरल में सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के संयोजक ई.पी. जयराजन और 2 कांग्रेस नेताओं पर यात्रा प्रतिबंध लगाया है। दरअसल, 13-जून को विमान में मुख्यमंत्री पी. विजयन का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जयराजन की कथित हाथापाई के बाद जांच समिति ने यह फैसला लिया। प्रतिबंध पर जयराजन ने कहा, "गंदी-घटिया एयरलाइन...पैदल चलना पसंद करूंगा।"