इंडिगो ने टिकटों पर लगाए जाने वाले फ्यूल चार्ज को हटाने का किया एलान
एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में कटौती के बीच इंडिगो ने टिकटों पर लगाए जाने वाले फ्यूल चार्ज को हटाने का एलान किया है। इंडिगो के मुताबिक, यह फैसला घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों पर 4 जनवरी से लागू हो गया। गौरतलब है, कंपनी ने अक्टूबर, 2023 से फ्यूल चार्ज लगाना शुरू किया था।