इंडिगो बोर्ड ने ₹30 करोड़ के निवेश के साथ नई सहायक कंपनी बनाने की दी मंज़ूरी
इंडिगो इंटरग्लोब एविएशन बोर्ड ने ₹30 करोड़ तक के निवेश के साथ एक नई सहायक कंपनी बनाने की मंज़ूरी दे दी है। यह कंपनी गुजरात के जीआईएफटी सिटी में स्थित होगी और विमानन संपत्तियों का वित्तपोषण करेगी। बकौल रिपोर्ट्स, कंपनी एविएशन सेक्टर की नई कंपनियों के अलावा ट्रैवल ऐंड लाइफस्टाइल, हॉस्पिटैलिटी और ट्रांसपोर्टेशन जैसे सेक्टर की कंपनियों में निवेश करेगी।