इंडियन ऑयल का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर आधा घटकर चौथी तिमाही में रहा ₹4,838 करोड़
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में ₹4,837.69 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया है। यह कंपनी के वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के ₹10,058.69 करोड़ के शुद्ध लाभ के मुकाबले 50% कम है। ईंधन के दाम घटने और पेट्रोकेमिकल सेगमेंट में घाटे के चलते कंपनी के शुद्ध लाभ में गिरावट आई है।