इंडियन ओवरसीज़ बैंक के एमडी व सीईओ बने अजय कुमार श्रीवास्तव
इंडियन ओवरसीज़ बैंक के मुताबिक, अजय कुमार श्रीवास्तव को 3-साल के लिए बैंक का एमडी व सीईओ बनाया गया है और उन्होंने 1 जनवरी से पदभार संभाल लिया है। इससे पहले श्रीवास्तव बैंक के कार्यकारी निदेशक थे। श्रीवास्तव ने 1991 में इलाहाबाद बैंक से अपने बैंकिंग करियर की शुरुआत की और 2017 में वह इंडियन ओवरसीज़ बैंक में शामिल हुए।