इंडियन ओवरसीज़ बैंक ने चेन्नई में स्टार्टअप और उद्यमियों के लिए अलग से खोली ब्रांच
इंडियन ओवरसीज़ बैंक ने तमिलनाडु के चेन्नई में स्टार्टअप और उभरते उद्यमियों के लिए अलग से एक ब्रांच खोली है। वहीं, बैंक ने देशभर में 5 और स्टार्टअप ब्रांच खोलने की योजना बनाई है। बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा, "स्टार्टअप हमारी अर्थव्यवस्था में इनोवेशन और रोजगार सृजन की आधारशिला है।"