इंडियन स्ट्रीट फूड परोसने वाले रेस्टोरेंट 'चाय पानी' को मिला यूएस के बेस्ट रेस्टोरेंट का अवॉर्ड

नॉर्थ कैरोलिना में भारतीय स्ट्रीट फूड परोसने वाले रेस्टोरेंट 'चाय पानी' को सोमवार को शिकागो में जेम्स बियर्ड फाउंडेशन अवॉर्ड्स में यूएस के आउटस्टैंडिंग रेस्टोरेंट का खिताब दिया गया। इसके मेन्यू में भेल पूरी, वड़ा पाव, पाव भाजी, देसी सलाद, स्वीट पोटैटो चाट और ग्रीन मैंगो चाट जैसे व्यंजन शामिल हैं। 2020 और 2021 में ये अवॉर्ड्स रद्द हुए थे।

Load More