इंडिया ए ने इंग्लैंड लायंस को 16 रन व पारी के अंतर से हराया, सरफराज़ खान ने बनाए 161 रन
इंडिया ए ने अहमदाबाद में खेले गए दूसरे 4 दिवसीय मैच (अनाधिकृत टेस्ट) में इंग्लैंड लायंस को 16 रन व पारी के अंतर से हरा दिया है। दूसरी पारी में इंडिया ए के 489 रन का पीछा करने उतरी इंग्लैंड लायंस की पूरी टीम 321 रन पर सिमट गई। वहीं, भारत के सरफराज़ खान ने सर्वाधिक 161 रन बनाए।