इंडिया बी टीम ने 44वें चेस ओलंपियाड के ओपन कैटेगरी में कांस्य पदक जीता

चेन्नई में 44वें चेस ओलंपियाड के ओपन कैटेगरी में गुकेश डी., निहाल सरीन, आर. प्रग्नानंदा, अधिबान भास्करन और रौनक साधवानी की इंडिया-बी टीम ने कांस्य पदक जीता है। ओपन कैटेगरी में उज़्बेकिस्तान ने स्वर्ण पदक जबकि अर्मेनिया ने रजत पदक जीता है। ऑनलाइन चेस ओलंपियाड के अलावा यह चेस ओलंपियाड में ओपन कैटेगरी में भारत का दूसरा पदक है।

Load More