इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर फिर फटा माउंट रुआंग ज्वालामुखी, एयरपोर्ट हुआ बंद
इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप स्थित माउंट रुआंग ज्वालामुखी मंगलवार को 2 सप्ताह के भीतर दूसरी बार फट गया। ज्वालामुखी फटने से करीब 2 किलोमीटर तक आसमान में धुएं का गुबार फैल गया जिसके चलते एक एयरपोर्ट को बंद किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि ज्वालामुखी के मलबे से आसपास के गांवों को नुकसान पहुंचा है।