इंडोनेशिया में आए भूकंप के बाद जयशंकर ने कहा- भारत इस कठिन समय में आपके साथ है
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में सोमवार को आए भूकंप के कारण हुई तबाही और जानमाल के नुकसान पर शोक जताया है। जयशंकर ने कहा, "मृतकों के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं...भारत इस कठिन समय में इंडोनेशिया के साथ है।" भूकंप के कारण इंडोनेशिया में अभी तक 162-लोग जान गंवा चुके हैं।