इंडोनेशिया में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप

बाली (इंडोनेशिया) में मंगलवार को 7.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) के अनुसार, भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 516 किलोमीटर नीचे था। इंडोनेशियाई आपदा एजेंसी बीएनपीबी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने बताया, "नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। भूकंप का केंद्र गहराई में होने से नुकसान की संभावना नहीं है।"

Load More