इंडोनेशिया में आया 7.6 तीव्रता का भूकंप, इमारतों को पहुंचा नुकसान
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, मंगलवार को इंडोनेशिया के तनींबर क्षेत्र में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप के झटके उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में भी महसूस किए गए। भूकंप में कम-से-कम दो स्कूलों और 15 मकानों समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं लेकिन भूकंप के कारण फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।