इंडोनेशिया में कल होगा दुनिया का सबसे बड़ा एकदिवसीय चुनाव
दुनिया के तीसरे सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश इंडोनेशिया में कल (बुधवार) नए राष्ट्रपति और सांसदों के चुनाव के लिए तकरीबन 20.5 करोड़ लोग वोट करेंगे। इंडोनेशिया में 18 राष्ट्रीय पार्टी हैं और यह दुनिया का सबसे बड़ा एकदिवसीय चुनाव होगा। राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के लिए कुल मतदान का 50% और हर प्रांत में 20% वोट हासिल करना होगा।