इंडोनेशिया में भारत के अगले राजदूत नियुक्त किए गए आईएफएस अधिकारी संदीप चक्रवर्ती

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक नोटिस जारी कर बताया कि 1996 बैच के आईएफएस अधिकारी संदीप चक्रवर्ती को रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि चक्रवर्ती वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। बकौल मंत्रालय, चक्रवर्ती जल्द ही अपना नया कार्यभार संभालेंगे।

Load More