इंडोनेशिया में भूकंप के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 56, करीब 700 लोग हुए घायल
इंडोनेशिया के एक अधिकारी के मुताबिक, पश्चिमी जावा प्रांत में सोमवार को आए भूकंप के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है जबकि करीब 700 लोग घायल हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि भूकंप के कारण हज़ारों घरों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। इस भूकंप का केंद्र राजधानी जकार्ता से 100 किलोमीटर दूर सियांजुर था।