इंदौर की मूक-बधिर व दृष्टि बाधित 32 वर्षीय महिला ने पहली बार डाला वोट

इंदौर (मध्य प्रदेश) की मूक-बधिर व दृष्टि बाधित 32 वर्षीय गुरदीप कौर ने शुक्रवार को पहली बार वोट डाला। गुरदीप की बहन हरप्रीत ने उन्हें वोट डालने में मदद की और कहा कि गुरदीप पिछले कई दिनों से इसे लेकर उत्साहित थीं। गुरदीप देश में 10वीं की परीक्षा पास करने वाली पहली मूक-बधिर व दृष्टि बाधित छात्रा हैं।

Load More