इंदौर के कांग्रेस प्रत्याशी का हरण ऐसे हुआ जैसे रावण ने सीता का हरण किया था: जीतू पटवारी
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के नामांकन वापस लेकर बीजेपी में शामिल होने पर कहा है कि जैसे रावण ने सीता का हरण किया था वैसे ही बीजेपी ने किया है। उन्होंने कहा, "इंदौर में लोकतंत्र का चीरहरण हुआ है...कांग्रेस सोच-समझकर इंदौर के हित में आगे का फैसला लेगी।"