इंदौर पुलिस देर रात तक खुले रहने वाले बार और पब पर एआई की मदद से रखेगी नज़र
मध्य प्रदेश के इंदौर में देर रात तक खुले रहने वाले पब और बार पर शिकंजा कसने के लिए ज़िला प्रशासन एआई की मदद लेगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया है कि बंद होने के बाद पब और बार से लाइव फीड लिया जाएगा और लाइव फीड नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाए जाएंगे।