इंदौर में 2-मंज़िला इमारत में भीषण आग लगने से 7 लोगों की ज़िंदा जलकर हुई मौत
इंदौर (मध्य प्रदेश) के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा के अनुसार, स्वर्णबाग कॉलोनी में शनिवार तड़के एक 2-मंज़िला इमारत में भीषण आग लगने से 7 लोगों की ज़िंदा जलकर मौत हो गई व अब तक 9 लोग बचाए गए हैं। बकौल दमकल विभाग, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का अंदेशा है जिस पर काबू पाने में 3 घंटे लगे।