इंदौर में 3-मंज़िला इमारत में आग लगाने वाला मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार
इंदौर (मध्य प्रदेश) में 3-मंज़िला इमारत में आग लगने से 7 लोगों की मौत के बाद मामले में मुख्य आरोपी 27-वर्षीय शुभम उर्फ संजय दीक्षित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बकौल पुलिस, उसने शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद बिल्डिंग में रहने वाली एक महिला का स्कूटर जलाया था। आरोपी को शनिवार-रविवार मध्यरात्रि को पकड़ा गया है।