इंदौर में कुत्तों के प्राइवेट पार्ट्स पर 'मज़े के लिए' पेट्रोल छिड़कते थे 2 लोग, केस दर्ज
पुलिस ने बताया है कि इंदौर (मध्य प्रदेश) में कुत्तों के प्राइवेट पार्ट्स पर कई बार सिरिंज से पेट्रोल छिड़कने के आरोप में एक डेयरी के 2 कर्मियों पर केस दर्ज किया गया है। 'पीपुल फॉर ऐनिमल्स' संगठन की अध्यक्ष (इंदौर) प्रियांशु जैन ने बताया कि दोनों आरोपी अपने 'मज़े के लिए' बेज़ुबान जानवरों को भयंकर पीड़ा दे रहे थे।