इंदौर में खड़े ट्रक से टकराई कार, एक महिला और पुलिसकर्मी समेत 8 लोगों की मौत
इंदौर (मध्य प्रदेश) के बेटमा में बुधवार रात को खड़े ट्रक से एक कार टकरा गई जिसके बाद उसमें सवार 9 लोगों में से 8 की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा इतना भयानक था कि आगे से कार पूरी तरह से पिचक गई।