इंदौर में दूसरे नंबर पर है नोटा, इसी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन लिया था वापस
ईसी के मुताबिक, मतगणना के रुझानों में इंदौर लोकसभा सीट पर बीजेपी के शंकर लालवानी के बाद दूसरे नंबर पर नोटा है। नोटा के खाते में फिलहाल 1,51,006 वोट हैं। गौरतलब है, कांग्रेस के प्रत्याशी रहे अक्षय कांति बम ने इंदौर से पर्चा दाखिल करने के बाद अपना नाम वापस ले लिया था और बीजेपी में शामिल हो गए थे।