इंदौर में नगर निगम कर्मचारियों को दी गई सेना जैसी वर्दी; कांग्रेस ने कहा- यह सेना का अपमान
इंदौर (मध्य प्रदेश) में नगर निगम कर्मचारियों को सेना जैसी वर्दी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह ड्रेस कोड नगर निगम के 'रिमूवल गैंग' के लिए है जो अतिक्रमण हटाता है। वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव राकेश सिंह यादव ने कहा कि यह सेना का अपमान और कानून व संविधान का उल्लंघन है।