इंदौर में नोटा ने बनाया इतिहास, मिले 2 लाख से ज़्यादा वोट

लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना के बीच इंदौर (एमपी) में नोटा को 2 लाख+ वोट मिले हैं। देश के इतिहास में नोटा को मिले ये सर्वाधिक वोट हैं। इससे पहले 2019 में गोपालगंज (बिहार) में नोटा को सर्वाधिक 51,660 वोट मिले थे। इंदौर में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने पर नोटा का विकल्प चुनने की अपील की थी।

Load More