इंदौर में मंदिर की बावड़ी की छत धंसने से उसमें गिरे 25 लोगों में से 10 को बचाया गया
इंदौर (मध्य प्रदेश) में बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की बावड़ी (कुएं) की छत धंसने से उसमें गिरे 25 लोगों में से 10 को बचा लिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि 9 और लोग अंदर सुरक्षित हैं। सीएम ने राहत व बचाव कार्य को तेज़ करने के निर्देश दिए हैं।