इंदौर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बालकनी में खड़े 2 दोस्तों की हुई मौत
मध्य प्रदेश के इंदौर में बहुमंज़िला इमारत की बालकनी में खड़े 2 दोस्तों की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बुधवार देर रात को मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों को बचाने के दौरान उनका दोस्त भी घायल हो गया। मृतकों की पहचान दिव्यांश कानूनगो (21) और नीरज पटेल (26) के रूप में हुई है।