इंद्रेश कुमार ने 'अहंकार आने पर राम ने 241 पर ही रोक दिया' बयान पर दी सफाई
आरएसएस नेता इंद्रेश ने 'पहले राम भक्ति की, अहंकार आ गया तो भगवान राम ने 241 पर ही रोक दिया' बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा, "जिन्होंने राम का विरोध किया वे सत्ता से बाहर हैं...जिन्होंने राम की भक्ति का संकल्प लिया वे सत्ता में हैं।" बकौल इंद्रेश, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बन गई है।