इंसान के मस्तिष्क में एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक ने पहली बार लगाई चिप
एलन मस्क ने कहा है कि उनके ब्रेन-चिप स्टार्टअप न्यूरालिंक ने पहली बार किसी मानव रोगी के मस्तिष्क में चिप प्रत्यारोपित की है और वह ठीक हो रहा है। उन्होंने लिखा, "न्यूरालिंक के पहले प्रोडक्ट का नाम टेलीपैथी है।" मस्क ने कहा, "महज़ सोचने भर से आप इसके ज़रिए फोन/कंप्यूटर या किसी भी डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं।"