इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर का दिल्ली मेट्रो के प्लैटफॉर्म पर डांस करने का वीडियो हुआ वायरल
सीमा कनौजिया नामक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर का दिल्ली मेट्रो के प्लैटफॉर्म पर डांस करने का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है जिसके बाद लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। वीडियो में सीमा नाचते हुए मेट्रो कोच से बाहर निकलकर प्लैटफॉर्म पर नाचती दिख रही हैं। एक इंस्टाग्राम यूज़र ने कमेंट किया, "दिल्ली मेट्रो में सही तरीके से निगरानी होनी चाहिए।"