इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की राजस्थान में पति द्वारा हत्या किए जाने का वीडियो आया सामने
फलोदी (राजस्थान) में एक दुकान पर बैठी इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर अनामिका बिश्नोई की पति महीराम बिश्नोई द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के पलों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने बताया है कि पति से विवाद के बाद अनामिका 2 साल से अपने 2 बच्चों संग अलग रह रही थी। बकौल पुलिस, आरोपी की तलाश जारी है।