इंस्टाग्राम और फेसबुक के दुनियाभर में डाउन होने पर एलन मस्क ने शेयर किया मीम
दुनियाभर में इंस्टाग्राम और फेसबुक के डाउन होने पर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने X पर एक मीम शेयर किया है। एक अन्य पोस्ट में मस्क ने कहा, "हमारे सर्वर के काम करने की वजह से आप यह पढ़ पा रहे हैं।" वहीं, मेटा ने बताया, "कंपनी समस्या के समाधान पर काम कर रही है।"