इंस्टाग्राम के हर पोस्ट से कितनी कमाई करते हैं विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा?
हॉपर एचक्यू के अनुसार, पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सर्वाधिक कमाई करने वाले भारतीय हैं और वह हर पोस्ट से $1,384,000 (₹11.45 करोड़) कमाते हैं। वह इंस्टाग्राम पर सर्वाधिक कमाई करने वाली हस्तियों की सूची में 14वें स्थान पर हैं। उनके बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हैं जो इंस्टाग्राम के हर पोस्ट से $532,000 (₹4.40 करोड़) कमाती हैं।