इंस्टाग्राम ने अपने नए लोगो का किया अनावरण, नया कस्टम टाइपफेस भी पेश किया
मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम ने 'विज़ुअल रिफ्रेश' के पार्ट के रूप में सोमवार को 'वाइब्रेंट ग्रेडिएंट' के साथ अपने नए लोगो का अनावरण किया और 'इंस्टाग्राम सैंस' नामक एक नया टाइपफेस भी पेश किया। इंस्टाग्राम ने बताया कि नया ग्रेडिएंट 'इनोवेटिव 3डी मॉडलिंग प्रॉसेस का इस्तेमाल' कर बनाया गया। बकौल इंस्टाग्राम, नया टाइपफेस कंपनी के लोगो से प्रेरित है।