इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया 'क्वाइट मोड', ऐप से ब्रेक ले सकेंगे यूज़र्स
इंस्टाग्राम ने गुरुवार को 'क्वाइट मोड' लॉन्च किया जिसकी मदद से यूज़र्स (खासकर किशोर) अपना समय मैनेज कर सकेंगे और इंस्टाग्राम से ब्रेक ले सकेंगे। 'क्वाइट मोड' नोटिफिकेशन्स को बंद कर प्रोफाइल स्टेटस को 'इन क्वाइट मोड' में बदल देता है। इस दौरान डायरेक्ट मेसेज में सेंडर को एक ऑटोमैटिक रिप्लाई के ज़रिए क्वाइट मोड की जानकारी दी जाती है।