इंस्टाग्राम पर 50 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले शख्स बने रोनाल्डो
मैनचेस्टर यूनाइटेड और पुर्तगाल के फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के पहले ऐसे शख्स बन गए हैं जिनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स 50 करोड़ पहुंच गए हैं। रोनाल्डो के इस साल फरवरी में 40 करोड़ फॉलोअर्स हो गए थे और पिछले साल जून में उनके फॉलोअर्स 30 करोड़ थे। रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर जनवरी 2020 में 20 करोड़ फॉलोअर्स हो गए थे।