इंस्टाग्राम पर अब यूज़र्स मेन फीड पर अपने पोस्ट केवल क्लोज़ फ्रेंड्स के साथ कर सकेंगे शेयर
इंस्टाग्राम ने एक फीचर लॉन्च किया है जिसकी मदद से यूज़र्स मेन फीड पर अपने पोस्ट और रील्स केवल 'क्लोज़ फ्रेंड्स' के साथ शेयर कर सकते हैं। इसके लिए यूज़र्स को पोस्ट या रील शेयर करने से पहले ऑडियंस पर क्लिक कर क्लोज़ फ्रेंड्स का विकल्प चुनना होगा। गौरतलब है कि यह फीचर इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर 2018 से उपलब्ध है।