इंस्टाग्राम पर रेड रिसीट ऑफ करने का फीचर होगा लॉन्च, सामने आई तस्वीर
इंस्टाग्राम एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिससे यूज़र्स डायरेक्ट मेसेजेज़ (डीएम) के लिए रेड रिसीट बंद कर सकेंगे। मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग और इंस्टाग्राम के प्रमुख ऐडम मॉसरी ने अपने-अपने ब्रॉडकास्ट चैनल्स पर इसकी घोषणा की। दरअसल, रेड रिसीट ऑफ रहने से मेसेज भेजने वाले को पता नहीं चल सकेगा कि उनका मेसेज कब पढ़ा गया।