इंस्टाग्राम रील्स का ड्यूरेशन 3 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किए जाने की हो रही टेस्टिंग
इंस्टाग्राम ने टेकक्रंच से कहा है कि वह रील्स की समय सीमा 10 मिनट तक करने पर काम कर रहा है जो फिलहाल टेस्टिंग फेज़ में है। इंस्टाग्राम पर फिलहाल 3 मिनट तक की रील बना सकते हैं। रील्स का ड्यूरेशन बढ़ने से इंस्टाग्राम की टिकटॉक से प्रतिस्पर्धा होगी, जिसने फरवरी-2022 में वीडियो बनाने का ड्यूरेशन 10 मिनट किया था।