इंस्टाग्राम रील्स के लिए यूपी में पिटबुल को आवारा कुत्तों से लड़वाया गया, केस दर्ज
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में इंस्टाग्राम रील्स के लिए पालतू पिटबुल कुत्ते के मालिकों ने उसे आवारा कुत्तों से लड़वाया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस ने बताया कि मामले में 4 अप्रैल को केस दर्ज किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेटा इंडिया ने भी घटनाओं के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।