इंज़माम-उल-हक फिर से बने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता
53 वर्षीय पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंज़माम-उल-हक को दोबारा पाकिस्तान मेन्स नैशनल क्रिकेट टीम का मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है। इससे पहले 2016-2019 तक उन्होंने मुख्य चयनकर्ता का पद संभाला था। इंज़माम ने पाकिस्तान के लिए 120 टेस्ट मैच और 378 वनडे मैच खेले हैं। इंज़माम पाकिस्तान की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी हैं।