इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश जून तिमाही में 5 गुना होकर ₹94,151 करोड़ पर पहुंचा
इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश जून 2024 में समाप्त तिमाही में 5 गुना होकर ₹94,151 करोड़ पर पहुंच गया है। असोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के अनुसार, अप्रैल में इन योजनाओं में ₹18,917 करोड़, मई में ₹34,697 करोड़ और जून में ₹40,537 करोड़ का निवेश हुआ। वहीं, जून 2023 में समाप्त तिमाही में यह ₹18,358 करोड़ था।