इक्वेटोरियल गिनी में 400 महिलाओं के साथ सेक्स वीडियो बनाने को लेकर अफसर हुआ गिरफ्तार
इक्वेटोरियल गिनी में राष्ट्रीय वित्तीय जांच एजेंसी के प्रमुख बाल्टासर एंगोंगा को वहां के राष्ट्रपति की बहन, मंत्रियों की पत्नियों और शीर्ष अधिकारियों सहित 400 महिलाओं के साथ सेक्स वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 6 बच्चों के बाप एंगोंगा ने अपने कार्यालय, होटल और शौचालयों सहित विभिन्न स्थानों पर वीडियो बनाए थे।