इक्वाडोर के नाइट क्लब में ताबड़तोड़ फायरिंग में 8 लोगों की हुई मौत व 3 घायल
दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के एक नाइट क्लब में रविवार को हुई गोलीबारी में 8 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, सांता लूसिया में यह घटना हुई है जिसे देश के सबसे खतरनाक क्षेत्रों में से एक माना जाता है। बकौल अधिकारी, हथियारों से लैस संदिग्ध बाइक और 2-वाहनों पर आए थे।