इक्वाडोर में नए साल पर राजनेताओं व हस्तियों के पुतले जलाने की है परंपरा
इक्वाडोर में 31 दिसंबर की रात को राजनेताओं और विभिन्न हस्तियों के पुतले बनाकर उन्हें जलाने की परंपरा निभाई जाती है। कहा जाता है कि यह परंपरा बीते साल हुए किसी भी बुरे काम को ठीक कर सकती है। ये पुतले पुराने कपड़ों में अखबार और रुई भरकर बनाए जाते हैं फिर उन पर एक मुखौटा लगाकर जलाया जाता है।