इक्वाडोर में 23 वर्षीय पूर्व ब्यूटी क्वीन लैंडी की गोली मारकर की गई हत्या
इक्वाडोर में रविवार को एक रेस्टोरेंट में 2 हथियारबंद लोगों ने 23 वर्षीय पूर्व ब्यूटी क्वीन लैंडी परागा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें गोली मारे जाने से पहले लैंडी एक शख्स से बात करती नज़र आ रही हैं। लैंडी 2022 में मिस इक्वाडोर प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं।